GA4-314340326 big breaking/ सरहुल पूजा करने गया अधेड़ की हत्या कर शव को फेंका

big breaking/ सरहुल पूजा करने गया अधेड़ की हत्या कर शव को फेंका

मृतक रोपना बेदिया
angara(ranchi) सरहुल पूजा करने गये सिकिदिरी थाना क्षेत्र के हरातू निवासी अधेड़ रोपना बेदिया(55) की हत्या कर शव को ढेलुवाखूंटा-हरातू मार्ग में फेंक दिया। हत्या शनिवार की देर रात की गई। रविवार की सुबह में सिकिदिरी थाना की पुलिस ने रोपना का शव बरामद किया। रोपना के सिर में गंभीर चोट के निशान है। सिकिदिरी थाना प्रभारी सचिन कुमार मिश्रा ने बताया कि रोपना की हत्या उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से मारकर की गई है। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंची थी। लेकिन टीम को कोई सफलता नहीं मिली है। इधर परिजनों ने भी पुलिस को बताया कि रोपना की हत्या की गई है। पूछताछ में पुलिस का पता चला कि रोपना को सरहुल के मौके पर रात में गांव में ही देखा था। देर रात जब वे घर नही पहुंचे तो परिजनों ने सोचा सरहुल होने के कारण रात में किसी परिचित के यहां रुक गए होंगे। पंचनामा के दौरान पुलिस ने देखा कि मृतक के पैर में धूल नही लगा है। साथ ही कपड़ा भी गीला नही है। आशंका है सुबह सुबह शव को फेंका गया हो। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने