angara(ranchi) जेडी नेशनल बीएड कालेज अनगड़ा में बुधवार को कालेज की एनएसएस इकाई के द्वारा हेसल गांव में “डिजिटल जागरूकता व जल संरक्षण” जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाला गया। दो दिवसीय सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत समापन मौके पर प्रभात फेरी निकाला गया। इसका उददेश्य उद्देश्य ग्रामीणों को डिजीटल रूप से सजग रहने व बारिश की हर बूंद को संरक्षित करने के तरीके बजाये गये। प्रभातफेरी के बाद नुक्कड़ नाटक का मंचन कर जागरूकता अभियान चलाया। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य किया। इसका नेतृत्व कालेज की एनएसएस पदाधिकारी चुमकी राय व व्याख्याता हीरा लाल यादव ने किया। इस मौके पर 2025-27 प्रथम वर्ष व सत्र 2024-26 द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु शामिल हुए।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.