मेयर पद के लिए अब तक कुल 20 दावेदार मैदान में, डॉ. शैलेंद्र को समर्थन देने से नाराज हैं कई दिग्गज
टिकट वितरण से उभरी अंतर्कलह
भाजपा द्वारा डॉ. शैलेंद्र चौधरी को आधिकारिक तौर पर समर्थित उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के इस फैसले से नाराज भाजपा नेता कामेश्वर पासवान और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश दास ने भी निर्दलीय के तौर पर ताल ठोक दी है। बता दें कि प्रकाश दास पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के करीबी माने जाते हैं। उनके इस कदम से चुनावी समीकरण दिलचस्प होने की उम्मीद है।
इन्होंने दाखिल किया नामांकन
अंतिम दिन तक मेयर पद के लिए कुल 20 दिग्गजों ने अपनी दावेदारी पेश की है। मुख्य नामों में शामिल हैं:
* प्रमुख चेहरे: डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी (भाजपा समर्थित), समीर राज चौधरी, प्रमिला मेहरा।
* अन्य प्रत्याशी: गौरव कुमार, बनारसी लाल दास, अनिल कुमार दास, योगेश्वर महथा, फूल देवी, अर्जुन बैठा, प्रकाश कुमार दास, पंकज कुमार सागर, कामेश्वर पासवान, बृजमोहन तुरी, गोविंद तुरी, नागेश्वर दास, जीवन दास, दयानंद निरंजन, पप्पू रजक, कृष्णा तुरी और प्रदीप पासवान।
क्लिक करें : 👉 गिरिडीह जिले की खबरें पढ़ने के लिए हमारे वाट्सएप चैनल से जुड़ें
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.