GA4-314340326 स्तन कैंसर से बचाव के लिए बने जागरूक: सिविल सर्जन

स्तन कैंसर से बचाव के लिए बने जागरूक: सिविल सर्जन


angara(ranchi)  सीएचसी(कम्युनिटि हेल्थ सेंटर) अनगड़ा में शुक्रवार को स्तन कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सिविल सर्जन रांची डा. प्रभात कुमार व विशिष्ट अतिथि आईसीएमआर(राष्ट्रीय मलेरिया अनुसन्धान संस्थान) के निदेशक डा. अनूप अन्विकर ने इसका उदघाटन किया। इसमें स्तन कैंसर की स्व:जांच का प्रशिक्षण दिया गया। अध्यक्षता सीएचसी अनगड़ा प्रभारी डा. शशि प्रभा ने किया। डा. प्रभात कुमार ने कहा कि स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता इस रोग से बचाव का प्रमुख उपाय है। स्तन कैंसर के लक्षणों में स्तन में दर्द रहित गांठ, आकार में बदलाव, निप्पल से तरल पदार्थ या रक्तस्त्राव, त्वचा में सिकुड़न शामिल है। इसका इलाज कैंसर के स्टेड के अनुसार सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन, और हार्मोन थेरेपी से संभव है। शिविर में सहिया, सहिया साथी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, विभिन्न स्कूलों की छात्राएं व शिक्षिकाएं व अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। इस अवसर पर रिम्स से डा. कुमारी संध्या, डा. स्मिता गुप्ता, डा. अतिमा भारती, डा. अजीत कुशवाहा, डा. पुष्पांजलि ओझा, मॉडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट अनगड़ा के नोडल अधिकारी डा. प्रवीण कुमार त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने