GA4-314340326 स्वर्णरेखा नदी के संरक्षण का ग्रामीणों ने किया संकल्प

स्वर्णरेखा नदी के संरक्षण का ग्रामीणों ने किया संकल्प



angara(ranchi)  हेसल के जमुवारी में स्वर्णरखा नदी के किनारे बुधवार को टुसू मेले संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण टुसू प्रर्दशनी, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नागपुरी आरकेस्ट्रा का आयोजन रहा। नदी किनारे स्थित बूढ़ा महादेव में पूजा-अर्चना कर मेले का उद्घाटन किया गया। मौके पर स्वर्णरेखा नदी व जंगल के संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, हेसल मुखिया कविता देवी, पंसस मदरा मुंडा, शीला देवी थी। टुसू प्रदर्शनी का विजेता सिरका, दूसरे स्थान पर मेढ़ेट़ुंगरी व तीसरे स्थान पर मासू मुंडा कोचा की टीम रही। मंच सचालन अजय देवघरिया ने किया। केशव केसरिया नागपुरी ग्रुप ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, संजय नायक, श्रवण कुमार मुंडा, साकिर अंसारी, छोटेलाल महतो, शिवदास गोस्वामी, उपमुखिया दुर्गा महतो, कृष्णा भगत सहित मेला समिति के अध्यक्ष सोहन पाहन, सचिव गोविंद मुंडा, कोषाध्यक्ष अर्जुन राम, तुलसी पाहन, मनीष मुंडा, विक्रम मुंडा, कुलदीप राम, दीप पाहन, राजू मुंडा, कृष्णा मुंडा, सुनील मुंडा, विजय राम, सुखलाल मुंडा, बंधन मुंडा, मेघनाथ मुंडा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने