angara(ranchi) शिवधाम जलप्रपात(छोटा हुंडरूफाल) पुटादाग में शनिवार को टुसू मेला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि टाटी मुखिया रामानंद बेदिया व विशिष्ट अतिथि सुरसू मुखिया सुमित्रा देवी थे। रामानंद बेदिया ने बताया कि छोटा हुंडरूफाल को दुनिया की नजरों में लाया जा सके इसलिए टुसू मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस फाल में कई शिवलिंग है, इसलिए इसे शिवधाम भी कहते है। टुसू प्रदर्शनी के विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष रामसिंह मुंडा, उपाध्यक्ष सुखनंदन बेदिया, सचिव सुधू बेदिया, छुटूसिंह मुंडा, कोषाध्यक्ष महेन्द्र बेदिया, बिनेश बेदिया आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.