अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi) भाजपा ने सांगठनिक दृष्टिकोण से अनगड़ा प्रखंड को तीन मंडलों में बांट दिया है। गुरूवार को तीनों मंडलों के नामों की घोषणा कर दी गई। पूर्व में ही सुनील महतो को अनगड़ा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया था। जबकी आज खभावन निवासी सोहराई बेदिया को नवसृजित गेतलसूद मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। वर्तमान में सोहराई बेदिया सिकिदिरी भाजपा मंडल के अध्यक्ष थे। नवसृजित जोन्हा मंडल का अध्यक्ष जोन्हा निवासी बसंत साहू को बनाया गया है। गेतलसूद मंडल का जिला प्रतिनिधि कामेश्वर महतो व जोन्हा मंडल का जिला प्रतिनिधि मानकी जगरनाथ शाही को बनाया गया है। बताया जाता है कि अनगड़ा प्रखंड में संगठन को धार देने के लिए तीन मंडल का निर्माण किया गया। गेतलसूद मंडल में तीन पंचायत जोड़कर व बेदिया जनजाति समाज से सोहराई बेदिया को अध्यक्ष बनाकर इस जनजाति समूह को पार्टी से जोड़ने की कवायद तेज कर दी। सोहराई बेदिया ने बेदिया समाज को भाजपा से जोड़ने में बेहतर काम किया है। वही जोन्हा मंडल अपेक्षाकृत काफी कमजोर मंडल माना जाता है। यह मंडल सिल्ली विस में आता है। सिल्ली विस में भाजपा का पिछले दो-ढाई दशक से भी अधिक समय से भाजपा का कोई उम्मीदवार नही रहा है। इसलिए यहां पर संगठन शिथिल रहा है। अनगड़ा से जोन्हा के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में संगठन का विस्तार नही हो पा रहा था। यहां पर भाजपा पूरी तरह से आजसू के सहारे थी। लेकिन हाल के समय में बसंत साहू ने इस क्षेत्र में भाजपा को एक गति दी है। बसंत साहू का ग्रामीण क्षेत्र में अच्छा पैठ है। पार्टी को इसका लाभ मिले इसलिए बसंत साहू को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया।
.jpeg) |
| गेतलसूद मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया |
दोनों नवसृजित मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा जिला चुनाव प्रभारी घूरन राम की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने किया। ज्ञात हो कि पूर्व में अनगड़ा प्रखंड में दो मंडल अनगड़ा व सिकिदिरी कार्यरत था। वर्तमान में सिकिदिरी मंडल को विलोपित करते हुए गेतलसूद मंडल बनाकर इसमें तीन अतिरिक्त पंचायतों को जोड़ दिया गया। अब गेतलसूद मंडल में 7 पंचायत यथा गेतलसूद, सिरका, बीसा, कुच्चू, नवागढ़, हरातू व हेसातू पंचायत को रखा गया है। अनगड़ा मंडल में 9 पंचायतों यथा चिलदाग, हेसल, सालहन, अनगड़ा, लुपुंग, राजाडेरा, चतरा, बोंगईबेड़ा व पैका को रखा गया है।
 |
| जोन्हा मंडल अध्यक्ष बसंत साहू |
जोन्हा मंडल में जोन्हा, गुड़ीडीह, बरवादाग, टाटी व सुरसू को रखा गया है। जोन्हा मंडल के सभी पंचायत सिल्ली विस से संबंद्ध है। जबकी अनगड़ा व गेतलसूद मंडल के सभी पंचायत खिजरी विस से संबंद्ध है। सोहराई बेदिया व बसंत साहू ने बताया कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सामूहिक नेतृत्व व युवाओं का जोश के साथ काम करेंगे। समाज के अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति तक पार्टी संगठन को पहुंचायेंगे।
तीनों मंडल अध्यक्षों को पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, खिजरी विस के सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, बिगेश्वर महतो, सत्यपाल राउत आदि ने बधाई दी है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.