GA4-314340326 सिल्ली: सूचना मिलते ही हरकत में आया प्रशासन, बीडीओ ने खुद गांव जाकर बुजुर्गों को दिए कंबल

सिल्ली: सूचना मिलते ही हरकत में आया प्रशासन, बीडीओ ने खुद गांव जाकर बुजुर्गों को दिए कंबल

 

जरूरतमंदों को कंबल देने के बाद बीडीओ अनिल कुमार, साथ में हैं राजू महतो व अन्य।
सिल्ली (रांची): कड़ाके की ठंड और जरूरतमंदों की समस्याओं को देखते हुए सिल्ली के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अनिल कुमार मंगलवार को सक्रिय नजर आए। जब उन्हें यह सूचना मिली कि प्रखंड के टूटकी नवाडीह गांव में कुछ अत्यंत जरूरतमंद बुजुर्गों तक अब तक सरकारी सहायता नहीं पहुंची है, तो उन्होंने स्वयं गांव का दौरा कर कंबल वितरण किया।

88 वर्षीय बुजुर्ग की समस्या पर लिया संज्ञान

दरअसल, पंचायत प्रतिनिधियों को कंबल वितरण की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन सूचना मिली थी कि 88 वर्षीय बुजुर्ग निताई महतो समेत कई जरूरतमंद लोग कंबल पाने से वंचित रह गए हैं। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी गांव पहुंचे और निताई महतो समेत अन्य वृद्धों को कंबल ओढ़ाकर उन्हें ठंड से राहत दिलाई।

इन लाभुकों के चेहरे पर आई मुस्कान

मौके पर बीडीओ ने राधिका देवी, प्रमिला देवी, जुरू देवी, पार्वती देवी, फुदन देवी, बसंती देवी, झुमू देवी, बुधराम महतो, अंगद महतो और मनोहर महतो जैसे दर्जनों असहाय और वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर समाजसेवी राजू महतो, खेदना महतो और रोजगार सेवक तारकेश्वर महतो समेत कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। 

जरूरतमंद और असहाय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि इस भीषण ठंड में किसी को परेशानी न हो। वितरण प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। -अनिल कुमार, बीडीओ, सिल्ली 





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने