GA4-314340326 ऐतिहासिक हूंडरू फाल में उमड़ी भीड़, कुच्चू पाहनटोली बनी टुसू प्रदर्शनी की विजेता

ऐतिहासिक हूंडरू फाल में उमड़ी भीड़, कुच्चू पाहनटोली बनी टुसू प्रदर्शनी की विजेता

angara(ranchi)  हुण्डरू फाल का प्रसिद्ध ऐतिहासिक टुसू मेला गुरूवार को संपन्न हो गया। मेला देखने रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, जमशेदपुर और पुरूलिया समेत विभिन्न जिलों से काफी संख्या में भीड़ उमड़ी। पारंपरिक तरीके से बकरा पूजा करके मेला का उदघाटन कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, मेला समिति के अध्यक्ष दसैया बेदिया, ‌सचिव‌‌ बालेश्वर बेदिया, हुण्डरु ग्राम प्रधान जयदेव बेदिया व झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद‌ ने किया। मौके पर 21 ‌बकरे‌ की बलि पूजा की गई। हुण्डरु बाबा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। बाद में मेला में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथियों में जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, विधायक प्रतिनिधि शफीक अंसारी शामिल हुए। आसपास के गांवों बदरी, हुण्डरु, कुच्चू, मैनीछापर‌, नवागढ़, ‌टाटी‌सिंगारी‌ आदि से महिलाऐं और पुरुष ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते टुसू लेकर पहुंचे। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि टुसू हमारी परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। यह हमे मेलजोल बढाने और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए प्रेरित करता है। टुसू प्रदर्शनी का प्रथम पुरस्कार कुच्चू पाहनटोली, द्वितीय पुरस्कार बदरी, तृतीय पुरस्कार सोसो को प्रदान किया गया। तीनों टीमों को खिजरी विधायक राजेश कच्छप के सौजन्य से नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। सिकिदिरी थाना प्रभारी सचिन मिश्रा व एएसआई वरूण कुमार मेला की विधि व्यवस्था संभाल रहे थे। शालिनी अस्पताल नारायण सोसो व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनगड़ा की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मेला के सफल आयोजन में विष्णु कुमार बेदिया, डा. सचिमोहन कुम्हार, भाजपा गेतलसूद मंडल अध्यक्ष सौहराई बेदिया, रविलाल बेदिया, लगनू बेदिया, रतिलाल महली, कृष्णा महली, दीपक सिंह मुंडा, मनोज कुमार बेदिया, मेघनाद बेदिया, प्रदीप सिंह मुण्डा, नकूल बेदिया, रामकुमार मुण्डा आदि का योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने