angara(ranchi) कांग्रेस पार्टी के गेतलसूद पंचायत अध्यक्ष रणवीर कुजूर ने गुरूवार को 112 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल का वितरण पंचायत के सभी पांच बूथों के जरूरतमंदों के बीच हुआ। साथ ही इन्हें भोजन भी कराया। रणवीर कुजूर ने बताया कि जो घर से बाहर निकलने में सक्षम नही थे उन्हें घर जाकर कंबल प्रदान किया गया। कहा कि नर सेवा की नारायण सेवा है। समय पर जरूरतमंदों के काम आ सके इसका प्रयास रहता है। इस अवसर पर कांग्रेस अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, ग्रामप्रधान जितेन्द्र उरांव, रामू उरांव, अशोक महतो, महेन्द्र लोहरा, बिगु लोहरा, बलमदीना एक्का, अशोक उरांव, विशुनलाल मुंडा, संयोति देवी आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.