angara(ranchi) गूंज परिवार के द्वारा शुक्रवार को जोन्हा में सेवा महोत्सव को लेकर निशुल्क, स्वास्थ्य जांच शिविर व कंबल का वितरण किया गया। आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने 700 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल का वितरण जोन्हा प्रक्षेत्र के जोन्हा, गुड़ीडीह, बरवादाग, टाटी व सुरसू पंचायत के जरूरतमंदों के बीच हुआ। स्वास्थ्य शिविर में काफी संख्या में रोगी पहुंचे। दो सौ से अधिक रोगियों का इलाज किया गया। सभी का जांच कर इनके बीच दवा का वितरण किया गया। कंबल वितरण के बाद सुदेश महतो ने कहा कि गूंज महोत्सव सेवा, समर्पण व सम्मान का प्रतीक है। गूंज के माध्यम से हम लगातार सिल्ली विस में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, संस्कृति, खेलकूद आदि के क्षेत्र में काम कर रहे है। गूंज का रिश्ता लोगों के दिलों से है। राजनीति सेवा का माध्यम है। संचालन बबलू अंसारी ने किया। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता डा. देवशरण भगत, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, बुद्धिजीवी आजसू के रांची जिलाध्यक्ष सज्जाद आलम, झारखंड आंदोलनकारी दीपक महतो, मुखिया रौशनलाल मुंडा, सुमित्रा देवी, विजय उरांव, सारथी देवी, राजू महली, शंभू साहू, पप्पू अंसारी, सीताराम साहू, शंकर बेदिया, अमर सिंह मुंडा, श्यामसुंदर बेदिया, धर्मदेव रजवार, बुधराम बेदिया, घासनी देवी आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.