angara(ranchi) भाजपा सिकिदिरी मंडल के द्वारा बुधवार को नवागढ़ हाई स्कूल में आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया गया। इसके तहत स्कूली बच्चों से स्वदेशी अपनाने का आहवान किया गया। बच्चों ने स्वदेशी संकल्प पत्र भरा। वंदे मातरम गीत गया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेद्र कुमार ने कहा कि देश का आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें लोकल फॉर वोकल व स्वदेशी अपनाना होगा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया ने किया। इस अवसर पर भाजपा अजजा मोर्चा के रांची जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, ग्रामीण जिला एस टी मोर्चा अध्यक्ष श्री बुधराम बेदिया, सिकिदिरी मंडल महामंत्री पंचम भोगता, प्रधानाध्यापक हरेकृष्ण चौधरी, शिक्षक दीपक सिंह मुंडा, शिक्षक भुवनेश्वर शाही मुंडा आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.