GA4-314340326 उपलब्धि: शारदा शरण पांडेय को मिला पीएचडी की उपाधि

उपलब्धि: शारदा शरण पांडेय को मिला पीएचडी की उपाधि

पीएचडी की उपाधि प्रदान करते राज्यपाल

डा. शारदा शरण पांडेय
ranchi/  देवघर के कोयरीडीह स्थित राजकीयकृत प्लस-2 हाई स्कूल के शिक्षक शारदा शरण पांडेय को बुघवार को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शारदा शरण पांडेय को भूगोल विभाग में पीएचडी की उपाधि प्रदान किया। भूगोल में इनका शोध का विषय “पूर्वी सिंहभूम में पर्यावरण प्रदूषण का भौगोलिक अध्ययन” था। इन्होंने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के प्राचार्य डा. (मो.) रेयाज के मार्गदर्शन में शोध किया। शारदा शरण पांडेय को पीएचडी की उपाधि मिलने पर पारिवारिक सदस्यों व मित्रों ने बधाई दी है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने