GA4-314340326 तरबूज की खेती के लिए 25 किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, 10 किसानों के बीच चना बीज का वितरण

तरबूज की खेती के लिए 25 किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, 10 किसानों के बीच चना बीज का वितरण

किसान गोष्ठी में शामिल अतिथि
angara(ranchi)  कृषि उन्नति योजना के तहत सोमवार को रामदगा मसनिया में किसान गोष्ठी हुआ। इसका आयोजन आत्मा रांची ने किया। मुख्य अतिथि आत्मा के उप परियोजना निदेशक सप्तमी कुमार झा, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष जेलेंद्र कुमार, अतिथि प्रमुख दीपा उरांव, सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा, पंसस सावित्री देवी, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, बीसा मुखिया मंजोति देवी, सिल्ली बीटीएम अंजीव कुमार श्रीवास्तव थे। अध्यक्षता अनगड़ा बीटीएम नीरा सविता जोजो व संचालन कामेश्वर महतो ने किया मौके पर दलहन खेती के साथ साथ व्यवसायिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। टीआरएफए (टारगेटेड राइस फेलो योजना) के तहत 10 किसानों के बीच चना बीज का वितरण किया गया। साथ ही तरबूज की उन्नत तरीके से  खेती के लिए 25 किसानों की एक टीम बनाई गई। इन्हें 6 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। गोष्ठी में किसानों से कृषि विशेषज्ञों का सीधा संवाद हुआ। कृषि जगत की अनेक समस्याओं के समाधान के उपाय बताए गए। इस अवसर पर अनीता देवी, कृषक मित्र सोनाराम सिंह मुंडा, दुतीलाल बेदिया, शाहनवाज खान, जगेश्वर महतो, असकर बेदिया, कार्तिक बेदिया, राजकुमार बेदिया आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने