GA4-314340326 मालिया बेदिया बने मुनगाडीह क्षेत्रीय किसान मेला के अध्यक्ष

मालिया बेदिया बने मुनगाडीह क्षेत्रीय किसान मेला के अध्यक्ष

angara(ranchi)  टाटी पंचायत के मुनगाडीह में क्षेत्रीय किसान मेला के आयोजन को लेकर विवेकानंद सेवा संघ की बैठक गुरूवार को मुनगाडीह में हुई। इसकी अध्यक्षता मतिया बेदिया ने किया। बैठक में आगामी 30 जनवरी को लगने वाले क्षेत्रीय किसान मेला को लेकर कमेटी गठित की गई। नवगठित कमेटी में मालिया बेदिया को अध्यक्ष, बुधराम बेदिया को सचिव और लाल बेदिया को कोषाध्यक्ष चुना गया है। उपाध्यक्ष मरायण बेदिया, सह सचिव सावना बेदिया और सह कोषाध्यक्ष राधेश्याम बेदिया, संरक्षक मंडली में श्याम सुंदर बेदिया, दिलीप बेदिया, शवचरण बेदिया, सुधु बेदिया, शंकर बेदिया, सुखलाल बेदिया, सोमरा बेदिया, जगन्नाथ बेदिया, रामटहल बेदिया आदि को बनाया गया है। मौके पर चिरंजीवी मंडल, दिलेश्वर लोहरा, अर्जुन लोहरा, धरम बेदिया, राममोहन बेदिया, ईश्वर बेदिया, नारायण बेदिया आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने