angara(ranchi) रांची जिला कांग्रेस कमिटि के तत्वाधान में शुक्रवार को अनगड़ा स्थित डाकबंगला में संगठन सृजन को लेकर प्रमाणपत्र वितरण हुआ। अनगड़ा प्रखंड के 9 प्रखंडों के चयनित ग्राम व पंचायत अध्यक्षों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सह कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा व संचालन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष एतवा उरांव ने किया। मौके पर सिकिदिरी प्रक्षेत्र की प्रखर आजसू पार्टी की नेत्री किरण देवी व निर्मला देवी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। वितरण समारोह में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कोलेविरा विधायक विक्सल नक्सल कोंगाड़ी शामिल हुए। इससे पूर्व विधायक गण व जिलाध्यक्ष के द्वारा अनगड़ा के नारायण सोसो बुढ़ासरई से झरनापानी तक 1.30 किमी लंबी पक्की सड़क निर्माण की आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। संगठन सृजन बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने भविष्य की चुनावी तैयारी में लग जाने का आहवान किया। सोमनाथ मुंडा ने कहा कि संगठन की सर्वोपरी है। संगठन से ही संघर्ष व सत्ता का नियंत्रण होता है। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर केन्द्र सरकार की विफल नीतियों की जानकारी दे। साथ ही कांग्रेस पार्टी व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी दे। खिजरी विस का विकास लोगों की जरूरत के अनुसार किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, जिला उपाध्यक्ष शिवदास गोस्वामी, राजेन्द्र मुंडा, रज्जाक अंसारी, साकिर अंसारी, कुलेश्वर मुंडा, सुनील उरांव, संतोष बड़ाईक, शफीक अंसारी, छोटेलाल महतो, कृष्णा महली, अजय उरांव आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.