angara(ranchi) कुच्चू पंचायत के बदरी गांव में गुरूवार की रात में एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इस हाथी ने गांव के प्रसाद बेदिया, रोशन बेदिया, रामेश्वर बेदिया, दुर्गा प्रसाद, बेदिया गणेश, राधे श्याम बेदिया, शंकर बेदिया के खेतों में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। इन किसानों को की आजीविका का मुख्य साधन कृषि ही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जेएलकेएम के केन्द्रीय सचिव बालेश्वर बेदिया ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों का धान की खेती आजीविका का प्रमुख साधन है। पिछले एक पखवाड़े से धान की खेती को जंगली हाथी लगातार बर्बाद कर रहे है। इस बार अच्छी उपज की उम्मीद थी। सरकार बर्बाद हुए धान का मुआवजा प्रदान करें।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.