GA4-314340326 सुदेश महतो की पहल पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित

सुदेश महतो की पहल पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित

angara(ranchi)  प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल जोन्हा में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर मीडिल स्कूल जोन्हा प प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने सुदेश महतो के प्रतिनिधि के रूप में शिक्षकों को सम्मानित किया। राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा की सजग समाज का निर्माण सजग शिक्षक की कर सकते है। सुदेश महतो के पहल पर ही जोन्हा को प्लस टू स्कूल में अपग्रेड किया जा सका है। क्षेत्र में शिक्षा के विकास में इनका अहम योगदान रहा है। इस अवसर पर प्रिंसिपल मनीला ज्योति लकड़ा, प्रमिला महतो, शर्तिमा कुमारी, अर्पित सुमन तिग्गा, पूनम कुमारी, आनंद कल्याण खलखो, नृत्यनाथ महतो, महानंद प्रामाणिक, स्वास्तिक साराक, बलराम मुंडा, फुलमनी देवी सहित मिडिल स्कूल जोन्हा के प्रधानाध्यापक शेखर कुमार झा, दिलीप कुमार, विजय कुमार, कुमारी मुन्नी बाला आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने