 |
पारंपरिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शामिल अतिथि |
angara(ranchi) नवागढ़ के बरवाटोली मैदान में सोमवार को प्रखंड स्तरीय पारंपरिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता सह करमा पूर्व संध्या के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसका आयोजन विवेकानंद सेवा केन्द्र बरवाटोली ने किया। प्रतियोगिता का थीम “हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है” था। मुख्य अतिथि आयकर विभाग की अपर आयुक्त निशा उरांव, विशिष्ठ अतिथि स्वामी भवेशानंद, अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा, हरातू मुखिया राजेन्द्र बेदिया, टाटी मुखिया रामानंद बेदिया, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, जेएलकेएम नेता जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल थे। निशा उरांव ने अपने पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को बचाने का आहवान किया। पांरपरिक सांस्कृतिक अखड़ा कल्चर को बचाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का समय समय होते रहना आवश्यक है। अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन बेदिया व संचालन प्रदीप महतो ने किया। पारंपरिक नृत्य गान के साथ नगड़ाबेड़ा, बंधुवाडीह, ओबर, बदरी, हाड़राबेड़ा, बरवाटोली, बड़की गोडांग, पिपराबेड़ा की टीम शामिल हुई। प्रथम पुरस्कार नगड़ा बेड़ा, द्वितीय पुरस्कार ओबर, तृतीय पुरस्कार बड़की गोडांग व सांत्वना पुरस्कार बंधुवाडीह को टीम को मिला। इस अवसर पर राजेश महतो, अशोक बेदिया, भाजपा सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहरैया बेदिया सहित सचिव कमल बेदिया, कोषाध्यक्ष नरेन्द्रनाथ बेदिया, संतोष बेदिया, पहलू बेदिया, सोमरा बेदिया, बिन्देश बेदिया आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.