angara(ranchi) महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा गुरूवार को अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में 10 दिवसीय मिशन शक्ति जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। इसका उदघाटन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभी सिंह ने किया। विशिष्ठ अतिथि उपप्रमुख अनगड़ा जयपाल हजाम, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा व बीडीओ जयपाल सोय, सीडीपीओ अर्चना एक्का थे। भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एचईडब्लू योजना के चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। आगामी दस दिनों तक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विभिन्न स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर योजना की जानकारी दी जाएगी। इसके तहत महिला कल्याण, बालिका कल्याण, दिव्यांग कल्याण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा. शशि प्रभा, डालसा की बेबी देवी, महिला पर्यवेक्षिका अर्पणा तिर्की, भारती पाहन, मुकेश मुंडा आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.