GA4-314340326 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ब्लड डोनेट

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ब्लड डोनेट

angara(ranchi)  भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर बुधवार को जशपुरिया बीएड कालेज प्रांगण में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। रिम्स रांची व जशुपरिया बीएड कालेज परिवार ने भी इसमें सहयोग किया। इसमें दो दर्जन ब्लड यूनिट जमा किया गया। इसका उदघाटन जशपुरिया बीएड कालेज के चेयरमैन जैलेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा के रांची जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने किया। खुद जैलेन्द्र कुमार ने ब्लड डोनेट किया। रामकुमार पाहन ने कहा कि रक्तदान जीवनदान होता है। जैलेन्द्र कुमार ने सभी ने साल भर में एक बार रक्तदान करने का आहवान किया। विनय महतो धीरज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश के लोगों की जीवन रक्षा को ले हमेशा रक्तदान करते रहते है। इस अवसर पर भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, गेतलसूद के उपमुखिया शंकर बैठा, बिगेश्वर महतो, गौरीशंकर मुंडा, पंचम भोगता, भीम महतो, उमेश साहू, गोविन्द महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने