GA4-314340326 लाह उत्पादन के लिए सेमियलता पौधा का हुआ वितरण

लाह उत्पादन के लिए सेमियलता पौधा का हुआ वितरण

angara(ranchi)  उद्योगिनी संस्था रांची के द्वारा शनिवार को अनगड़ा प्रखंड के राजाडेरा, सुपा, हेसल के 15 महिला लाह किसानों के बीच निशुल्क तीन हजार सेमियलता का पौधा वितरण किया गया। पौधा का वितरण समाजसेवी दिलीप कुमार मिर्धा व संगीता देवी ने किया।  सभी किसानों को दो-दो सौ पौधा दिया गया। इस पौधा का उपयोग लाह की खेती के लिए किया जाता है। वैसे किसान जिनके पास कुसुम व बेर का पेड़ नही है वे सेमियलता का पेड़ में लाह का खेती करते है। सेमियलता में लाह की खेती कर किसान काफी कम समय में बेहतर गुणवत्तापूर्ण लाह का उत्पादन कर लाखों रूपया कमा सकते है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم