GA4-314340326 झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन

सीएम हेमंत सोरेन का एक्स पर पोस्ट।
Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का 15 अगस्त को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। ब्रेन हेमरेज होने के बाद उन्हें दिल्ली अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की पुष्टि उनके पुत्र ने सोशल मीडिया पर की है। साथ ही, पूर्व विधायक और झामुमो नेता कुणाल षारंगी ने भी एक्स पर पोस्ट के जरिए यह दुखद सूचना दी है। कुणाल के ही पोस्ट को रिपोस्ट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। जानकारी के अनुसार, स्व. सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह दिल्ली से हवाई मार्ग से रांची लाया जाएगा। सुबह 9:15 बजे उनका शव बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा, वहां से सड़क मार्ग से विधानसभा ले जाया जाएगा। वहां श्रद्धांजलि दी जाएगी। सूचना है कि इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। उसके बाद पार्थिव शरीर को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मउभंडार स्थित ताम्र प्रतिभा मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। फिर शव को घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास ले जाया जाएगा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पैतृक गांव घोड़ाबांधा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Jharkhand Education Minister Ramdas Soren passed away

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने