![]() |
घायल पिता-पुत्र |
अनगड़ा पंचायत के नारायण सोसो निवासी पिता करमा महतो व पुत्र दिलेश्वर महतो शामिल है। घायल दिलेश्वर चिलदाग स्थित एसडीपीएस स्कूल का वाहन चालक है। दोनों के सिर में टांगी से प्रहार किया गया है। साथ ही करमा का बायां हाथ फ्रेक्चर हो गया। घटना अनगड़ा थाना क्षेत्र के नारायण सोसो में शनिवार रात आठ बजे हुई। बताया जाता है कि रात में करमा महतो लघुशंका करने अपने घर से बाहर निकला। खाली स्थान में लघुशंका कर रहा था। बगलगीर महावीर महतो ने उसे लघुशंका करने से मना किया। इसपर दोनों के बीच विवाद होने लगा। हो-हल्ला सुन दोनों पक्ष कुछ लोग जमा हो गए। इसी बीच महावीर महतो अपने घर से टांगी ले आया और करमा महतो पर प्रहार कर दिया। पिता को बचाने आया पुत्र दिलेश्वर महतो पर भी टांगी से हमला किया गया। इधर जैसे ही घटना की जानकारी अनगड़ा थाना की पुलिस को हुई, मौके पर पहुंची। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने दोनों घायलों को तत्काल अपने वाहन से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इधर महावीर महतो को अनगड़ा थाना की पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से भूमि विवाद चल रहा है। कई बार झड़प हो चुकी है। इधर घायल दिलेश्वर ने बताया कि उसके उपर पिता बालेश्वर महतो, व तीन पुत्र महावीर महतो, रणधीर महतो व ओमप्रकाश महतो ने हमला किया है। साथ ही रविवार हो होनेवाले छठी संस्कार के लिए घर में रखा बीस हजार रूपया भी लूट लिया। अनगड़ा थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.