 |
बिजली आने का खुशी मनाते ग्रामीण |
अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi) बीसा पंचायत के चार टोला में रविवार को आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंची। चार टोला बीसा वनटोली, बेंती सरइयांटांढ, बीसा डेलीपखना व बीसा गेठीकोचा में पहली बार बिजली का लाइट जलने से ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। पूरे गांव में मिठाइयां बांटी गई। पटाखा छोड़ा गया। एक दूसरे को गले लगातार खुशी का इजहार किया। चारों गांव शतप्रतिशत आदिवासी बहुल है। यहां पर आदिवासी समाज के मुंडा, उरांव, बेदिया व भोगता जाति के लगभग 70 परिवार रहता है। ट्रांसफार्मर का उदघाटन करने पहुंचे भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. सत्यदेव मुंडा, मुखिया मंजोती देवी, उपमुखिया संजय भोगता, पंसस मानेश्वर मुंडा का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक विधि से पूजा अर्चना कर ट्रासफार्मर का उदघाटन हुआ।
सर्वे में नाम जोड़वाकर कराया विद्युतीकरण: प्रो. सत्यदेव मुंडा
 |
ट्रांसफार्मर का पूजा करते प्रो. सत्यदेव मुंडा |
इन गांवों में बिजली पहुंचाने में प्रो. सत्यदेव मुंडा की उल्लेखनीय भूमिका रही। प्रो. सत्यदेव मुंडा व उपमुखिया संजय भोगता बताते है सर्वे में इन गांवों का नाम छूट गया था। जिस कारण केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से इन गांवों का विद्युतीकरण नही किया जा सका। पिछले कुछ समय से लगातार गांव का सर्वे कराकर विद्युतीकरण कराने में लगे थे। इसमें उक्त गांव के लोगों ने भी भरपूर मदद किया। आज गांव में बिजली पहुंची तो गांववालें काफी खुश थे। गांव में बिजली नही रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी। मोबाइल चार्ज कराने के लिए पूरा दिन निकला जाता था। कुछ परिवार सोलर पैनल का उपयोग का मोबाइल चार्ज करते थे। स्कूली बच्चें अगल-बगल गांव के रिश्तेदारों के यहां रहकर पढाई करते थे। पेयजल, सड़क, आवास जैसे बुनियादी सुविधा से भी ये गांव वंचित था। हमेशा से इन गांवों में हाथियों का आतंक होते रहता था। इस अवसर पर बरतू भोगता, मंगल भोगता, धनंजय मुंडा, फेकल मुंडा, अजय मुंडा, बिनोद पाहन आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.