![]() |
बरामद ट्रेक्टर |
फोन लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया बिलाई
इस घटना का मुख्य आरोपित बिलाई कोयला चोर भी है। वह बाइक में चोरी का कोयला बेचता है। वह अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न् क्षेत्रों से वाकिफ है। चोरी सहित अन्य मामलों में वह एक दर्जन से अधिक बार जेल जा चुका है। घटना के दिन अनगड़ा थाना की पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन निकाला तो पाया कि बिलाई लगातार रेकी करता रहा। बिलाई ने अपने साथी होनी मुंडा के साथ ट्रेक्टर की चोरी कर उसे सुतिया गढ़ा रोड, सालहन रोड होते हुए रिंग रोड चुटटू स्थित हरेन्द्र साव कबाड़ी के हाथों 80 हजार में बेच दिया। कबाड़ी हरेन्द्र साव ने उक्त ट्रेक्टर को बिनोद मुंडा को 1.30 लाख रूपया में बेच दिया। बिनोद मुंडा ने इसे फिर से विजय सिंह खरवार को 1.60 लाख रूपया में बेच दिया। पुलिस ने विजय खरवार के घर से ट्रेकटर का इंजन व बिनोद मुंडा के घर से ट्रोली बरामद किया। चोरी का समान खरीद-बिक्री के आरोप में कबाड़ी हरेन्द्र, बिनोद मुंडा व विजय सिंह खरवार की गिरफतारी हुई।
इसे भी पढ़े: गेतलसूद से ट्रेक्टर की चोरी.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.