GA4-314340326 रांची-मूरी मार्ग पर गोंदली पोखर के पास बने अवैध कट ने ली छात्र की जान

रांची-मूरी मार्ग पर गोंदली पोखर के पास बने अवैध कट ने ली छात्र की जान

 

इसी ट्रक ने कुचला
Angara (Ranchi):  उषा मार्टिन विवि अनगड़ा के फोरेंसिक साइंस के छात्र सुक्रान्त कुमार सिंह(23) को ट्रक(डब्लूबी 55 ए 5346) ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही सुक्रान्त की मौत हो गई। दुर्घटना रांची मूरी फोरलेन मार्ग में गोंदली पोखर के जीतवाहन मोड राजधानी होटल के समीप सोमवार की शाम पौने पांच बजे हुआ। मृतक रामगढ़ जिला के भुरकुंडा हॉस्पिटल कॉलोनी का निवासी था। 

उषा मार्टिन विवि में फोरेंसिक साइंस का छात्र था सुक्रांत 


मृतक सुक्रांत 
घटना के समय सुक्रांत क्लास करके अपनी होंडा साइन बाइक (जेएच 24 एल 1530) पर सवार होकर अपने घर भुरकुंडा जा रहा था। राजधानी होटल के पास बनाए गए अवैध कट से सुक्रान्त बाइक को जैसे ही क्रास करने लगा पीछे से आ रही उक्त ट्रक भी क्रॉसिंग को पार करने लगा। ट्रक को क्रास करते देख सुक्रान्त ने अपनी बाइक रोक दी। मोड़ने के क्रम में ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। उसे घसीटते हुए कुछ दूर ले गया। ट्रक का पिछला चक्का सुक्रान्त के सिर को कुचलते हुए पार कर गया। मौके पर ही सुक्रान्त की मौत हो गई। 

मृतक छात्र को सरकार से मुआवजा: सुदेश महतो

इस घटना के कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। इसी बीच रांची से सिल्ली जा रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने तत्काल सूचना देकर पुलिस व एम्बुलेंस को बुलाया। मृत छात्र के स्वजन को मुआवजा देने की मांग किया। इधर अनगड़ा थाना की पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को जब्त करके थाना ले गई। 

अवैध कट बना जानलेवा, इसे बंद किया जाय                          

रिंग रोड ओवरब्रिज हेंसल से अनगड़ा चौक तक बनाए गए डिवाइडर को जगह जगह तोड़कर अवैध कट बना दिया गया है। फोरलेन होने के कारण इस रोड में रफ्तार से वाहन चलती है। जगह जगह बनाए गए अवैध कट से हमेशा दुर्घटना हो रही है। जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वह पूरी तरह से अवैध कट है। कुछ लोगों ने जानबूझकर डिवाइडर को तोड़कर कट बना दिया। इस कट पर हमेशा दुर्घटना हो रही है। 

अवैध कट हटाने में पथ निर्माण विभाग व पुलिस में तालमेल का रहा अभाव

पथ निर्माण के कनीय अभियंता राजेश महतो ने बताया कि कई बार कट को बनाया गया लेकिन हर बार कुछ लोगों ने जान बूझकर डिवाइडर को तोड़कर कट बना दिया। पूरे गोंदली पोखर में जिसे मन किया वही डिवाइडर को तोड़कर कट बना दे रहा है। काम करने वाले कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की जाती है। कई बार पुलिस से सहयोग मांगा गया लेकिन कुछ मदद नहीं मिला। इधर अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि विभाग ने कभी सहयोग ही नहीं मांगा। लेकिन अवैध कट बंद होना चाहिए। पथ निर्माण विभाग इसकी सूचना दे पुलिस पूरा सहयोग करेगी। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने