GA4-314340326 अंचल प्रशासन के जनता दरबार में हुआ आन द स्पाट समाधान

अंचल प्रशासन के जनता दरबार में हुआ आन द स्पाट समाधान

angara(ranchi) अनगड़ा अंचल कार्यालय के द्वारा मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया। मौके पर कई समस्याओं का आन द स्पोट समाधान हुआ। उपायुक्त् रांची के निर्देश पर प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार लगाया जाता है। अनगड़ी सीओ राजू कमल ने बताया कि इसके अलावा प्रतिदिन एक से दो बजे तक आम जनता अपनी समस्या कार्यालय में रख सकती है। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से फरियादी पहुंचे। मौके पर दाखिल खारिज का 7 केस को निष्पादित किया गया। जबकी आबुआ आवास भूमि विवाद का एक, आय प्रमाणपत्र 11, जाति प्रमाणपत्र 18, आवासीय प्रमाणपत्र के 3 केस को निष्पादित किया गया। पंजी टू में सुधार के लिए 5 केस को प्रोसेस में डाला गया। अंचल प्रशासन के इस पहल का आम जनता ने स्वागत किया है।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने