 |
मृतका सीता देवी |
angara(ranchi) हेसल पंचायत के मंझलाटोली में शुक्रवार की दोपहर चार बजे में ठनका की चपेट में आने से माता सीता देवी (पति धर्मनाथ महतो) की मौत हो गई, जबकी पुत्री आशा कुमारी(21) गंभीर रूप से झुलस गई। झुलसी आशा का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों मां-बेटी अपने घर के बगन में स्थित खेत में धान रोपनी कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी और अचानक बज्रपात होने से दोनों इसके चपेट में आ गए। सीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आजसू पार्टी के अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो ने सरकार से मृतक के स्वजनों को चार लाख रूपया व झुलसी बेटी के इलाज के लिए दो लाख रूपया सहित एक आवास योजना का लाभ देने की मांग की है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.