 |
हाथी द्वारा स्कूल का तोड़ा गया दरवाजा |
angara(ranchi) कुच्चू पंचायत के सिंदरीतोपा में मंगलवार की रात करीब नौ बजे दो जंगली हाथियों ने प्राथमिक विद्यालय सिंदरीतोपा के मेन गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कीचेन शेड के दरवाजा को तोड़कर अंदर रखे मिड डे मिल का एक बोरा चावल खा कर बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना पाकर वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष बुधराम बेदिया ने घटनास्थल जाकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग से उचित मुवाअजा देने की मांग की है। सूचना मिलने पर वनरक्षी कृष्ण कुमार महतो भी घटना स्थल पहुंचकर ग्रामीणों के बीच पटाखा का वितरण किया। मौके पर ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया, बुधराम बेदिया, असकर बेदिया, बुद्धेश्वर बेदिया, नागेश्वर बेदिया, सुरज बेदिया, करमू बेदिया, पाड़ू बेदिया आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.