GA4-314340326 साहित्य समागम भारत ने किया नए डीसी का स्वागत और सम्मान

साहित्य समागम भारत ने किया नए डीसी का स्वागत और सम्मान

डीसी को पुस्तक भेंट करते साहित्य संगम के पदाधिकारी।
Deoghar : साहित्य समागम भारत संस्था की ओर से साहित्यकारों नए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा से उनके ऑफिस में मुलाकात की और उनका देवघर में स्वागत किया। साथ ही उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया। संस्था के संयोजक रवि शंकर साह एवं  सुरजीत झा के नेतृत्व में साहित्यकारों की टीम ने डीसी को साहित्य समागम भारत की ओर से हालिया प्रकाशित साझा काव्य संग्रह "रवि रथी" भी भेंट किया। इस काव्य संग्रह का  लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने किया था और इसका सम्पादन संस्था के राष्ट्रीय संयोजक रवि शंकर साह और विनय तिवारी ने किया है। डीसी ने साहित्य के प्रति अपनी रुचि से साहित्यकारों को अवगत कराया, जिससे देवघर के साहित्यकारों में उत्साह का माहौल है और एक आस भी जगी है। इस अवसर पर सोनम झा, प्रीति कुमारी, गणेश उमर, प्रशांत सिन्हा भी उपस्थित थे।


Sahitya Samagam Bharat welcomed and honored the new DC


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने