 |
पौधरोपण करते जनकल्याण समर्पण संस्थान के सदस्य |
angara(ranchi) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गैर सरकारी संगठन जनकल्याण समर्पण संस्थान ने संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में आम, लीची, महुगुनी सहित 150 फलदार पौधे लगाए। संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु विगत 14 वर्षों से संस्थान के द्वारा निरंतर पौधारोपण कार्यक्रम व पौधा वितरण किया जाता है। जिसकी शुरुआत हर वर्ष 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया जाता है और संस्थान के द्वारा हर वर्ष पौधारोपण एवं वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। इस वर्ष भी तीन हजार पौधारोपण व वितरण का लक्ष्य रखा गया है साथ ही साथ हमारे संस्थान के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण के लिए जनजागरूक अभियान भी चलाया जाता है। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष कुन्ती देवी, महासचिव सत्यपाल राउत, सोशल मीडिया आईटी प्रभारी संदीप कुमार वर्मा, रांची जिलाध्यक्ष कमलेश पाहन, सक्रिय सदस्य अजीत कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक राम, मधु करमाली आदि मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.