angara(ranchi) प्रखंड के डोकाद, आरवाबेड़ा, कामता गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सोमवार को किसानों को नवीन तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को नवाचार का प्रशिक्षण दिया गया। खरीफ में दलहन, तेलहन एवं अनाज वाली फसलों का रोग एवं कीट का प्रबंधन की जानकारी दी गई। स्वास्थ हेल्थ कार्ड का उपयोग के बारे में भी बताया गया। नैनो डीएपी से बीज उपचार एवं जड़ शोधन कर इसे लगाने की विधि बताई गई। फसलों में ड्रोन के माध्यम से नैनो उर्वरक का छिड़काव के बारे में भी बताया गया। अतिरिक्त आय के लिए बकरी पालन, कुक्कुट पालन, पशुपालन एवं सुकर पालन के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में डॉ मृदु स्मिता देवनाथ, शाजिया, डॉ भरत महतो, डॉ राजेश कुमार, कुलदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.