angara(ranchi) जोन्हा कुम्हारटोली में पिछले एक पखवाड़ा से बाधित पेयजल आपूर्ति रविवार से शुरू हो गई। जोन्हा कुम्हारटोली में 60 पेयजल उपभोक्ता है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से इन्हें काफी परेशानी हो रही थी। 13 जून को जोन्हा में आयोजित सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो के जनता दरबार में जोन्हा निवासी विकास साहू ने कुम्हारटोली की पेयजल समस्या को उठाया था। उप वक्त मौके पर उपस्थित पीएचईडी के कनीय अभियंता प्रभात कुमार ने दो दिनों के अंदर पेयजल आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया था। आज जलमीनार की मरम्मत कराई गई। टूटे हुए पाइपलाइन को दुरूस्त किया गया। एक साथ सभी के यहां पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई। विकास साहू ने बताया कि भीषण गरमी के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से काफी परेशानी हो रही थी। पेयजल आपूर्ति शुरू होने से उपभोक्ता खुश है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.