 |
रिंची अस्पताल में हो रहा घायल का इलाज |
angara(ranchi) रांची-मुरी मार्ग के जोन्हा अमरुद बगान डिप्टी पुल के समीप टेलर की चपेट में आकर बाइक सवार कामता निवासी युवक दुर्गा लोहरा (25) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार डोकाद निवासी दो अन्य युवक फूलचंद मुंडा व एनम बांडो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार को दिन के करीब चार बजे की है। घटनास्थल पर मौजूद आजसू नेता सह जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, सीताराम साहू व जंगल महतो घायलों को लेकर रिंची अस्पताल जोन्हा पहुंचे। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि तीनों युवक बाइक में सवार होकर जोन्हा की ओर जा रहे थे इसी दौरान अमरुद बगान जोन्हा के समीप विपरीत दिशा से आ रही टेलर से उनकी सीधी टक्कर हो गई।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.