 |
| पौधरोपण करते अर्जुन मुंडा |
angara(ranchi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर अनगड़ा में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। जशपुरिया बीएड कॉलेज बीसा में आम का पौधरोपण कर उन्होंने अभियान का शुभारंभ किया। अभियान का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने किया। इससे पूर्व अर्जुन मुंडा ने कालेज परिसर में दिव्यांग प्रशिक्षुगण शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित लिफट का उदघाटन किया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पांच जून से 15 अगस्त तक यह अभियान चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण के प्रति जन जागरूकता और हरियाली को बढ़ावा देना है। पर्यावरण संरक्षण सामुहिक उत्तरदायित्व पर निर्भर है, पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। यह न केवल हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करता है, बल्कि मिट्टी के कटाव को भी रोकता है और प्रदूषण नियंत्रण में भी सहायक है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की। मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, अनगड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, संजय पटेल, संजय नायक, बंटी नायक, शिकारी महतो, रामेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.