angara(ranchi) लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर जी के 300वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को संगोष्ठी का आयोजन अनगड़ा में किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा झारखंड प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर गरीब व असहायों की माता बनकर काम किया। उन्होंने जीवन पर्यंत एक शासक के रूप में नहीं बल्कि भगवान शिव के प्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा की एक सामान्य परिवार में जन्म लेने वाली रानी अहिल्याबाई होलकर अपनी अद्वितीय प्रतिभा के कारण राज परिवार में ब्याह हुई। अपने जीवन काल में विषम परिस्थितियों का उन्होंने सामना किया और राजकाज संभाला। उन्होंने नारी सशक्तिकरण के लिए सशक्त कानून बनाए, विधवा पुनर्विवाह का नैतिक समर्थन किया महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिया महिलाओं को युद्ध कौशल सिखाया एवं महिला सैन्य टुकड़ी का भी गठन किया। उन्होंने भारत के सभी प्रमुख मंदिरों का जीर्णोधार कराया जिनमें काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, बद्रीनाथ, रामेश्वरम और पुरी का भी जीर्णोधार भी शामिल है। कहा कि भारत को आज नरेंद्र मोदी जी के रूप में ऐसा नेतृत्व मिला है जो रानी अहिल्याबाई होलकर जी के पदचिन्हों पर आगे बढ़ते हुए गरीब किसान दलित वंचित समाज का सर्वांगीण विकास कर रहे है। संगोष्ठी कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह, जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, सुरेन्द्र महतो, कार्यक्रम संयोजक प्रभुदयाल बड़ाईक, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, हेमंत गोयल, मनोज कुमार चौधरी, डॉ रुपा कुमारी, बुधराम बेदिया, सुनील महतो, रामनाथ महतो, सोहराई बेदिया, कामेश्वर महतो, दुर्गा महतो, सुप्रेश महतो, सतीश सिंह, चंचल प्रजापति, रणधीर दास, नीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.