angara(ranchi) विधायक राजेश कच्छप ने शनिवार को एसएस प्लस टू स्कूल चिलदाग व हाई स्कूल नवागढ़ में करीब 5 करोड़ रूपये की लागत से बननेवाले भवन निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिकीकरण और सुधार के प्रयास तेज कर दिए है, सरकार विद्यार्थियों में उन्नत तरीके से पढ़ाई कराने की दिशा में काम कर रही है। राज्य के विद्यालयों में आधारभूत संरचना उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अब पारंपरिक शिक्षा से हटकर तकनीक आधारित और नवाचार परक शिक्षा देने की जरूरत है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सके। मौके पर जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, पंसस फाल्गुनी शाही, मुखिया चिलदाग दुर्गा पाहन, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, कांग्रेस अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, प्रधानाचार्य हरेकृष्ण चौधरी, राजेन्द्र मुंडा, श्रवण मुंडा, विश्राम महतो, छोटेलाल महतो, अजय उरांव, अजय आर्या, शफीक अंसारी, साकीर अंसारी, आलम अंसारी, बिहारी मुंडा, शिवदास गोस्वामी, सरिता देवी, रज्जाक अंसारी, अनीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.