* डीसी ने की घोषणा, दो घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी
![]() |
उपायुक्त विशाल सागर व घायल का हालचाल जानने पहुंचे विधायक सुरेश पासवान। |
Deoghar : जसीडीह के पुनासी डैम में स्पील्वे में निर्माण कार्य के दौरान सेंटरिंग ढहने से सात मजदूर जख्मी हो गए थे। हादसे में घायल हुए सात मजदूरों को डीसी विशाल सागर के निर्देश पर उपायुक्त निधि से दस-दस हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह जानकारी डीसी विशाल सागर ने दी। उन्होंने बताया कि सात में दो घायलों की स्थिति में सुधार होने के कारण उन्हें रविवार को सदर अस्पताल से छुट्टी दे गई। जबकि अन्य पांच घायलों का इलाज सदर अस्पाल में चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं। इन घायलों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और जल्द ही इन्हें भी अस्पताल से छुटटी मिल जाएगी।
शनिवार को हुअ था हादसा
उल्लेखनीय है कि जल संसाधन विभाग के पुनासी डैम में शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया था। स्पील्वे के निमार्णाधीन गॉडर में पुल की ढलाई का सेंटरिंग गिर जाने से वहां काम कर रहे दो कनीय अभियंता और सात मजदूर दब गए थे। दोनों कनीय अभियंता मामूली रूप से जख्मी हुए थे, जबकि सात मजदूरों को गंभीर चोट आई थी। घायलों में कनीय अभियंता मनोज हेम्ब्रम, संजीव श्रीवास्तव, मजदूर महारानी हेम्ब्रम, फूलमनी हेम्ब्रम, रचिता हेम्ब्रम, बाल मुकंद, मोहन यादव व अन्य शामिल हैं। सारे घायल मजदूर पास के संथाल बदिया गांव के रहने वाले हैं। मजदूरों का आरोप था कि ठेकेदार द्वारा सेंटरिंग काफी कमजोर बांधा गया था, इसलिए गिर गया।
घटना को होगी जांच : विधायक
जख्मी मोहन यादव ने बताया था कि स्पीप्लवे गॉडर में पुल की ढलाई होने वाली है। इसके लिए सेंटरिंग बांधा गया था। पहले हाफ लेंथ में काम होता था, लेकिन इस बार ठेकेदार ने दबाव डाल कर फुल लेंथ में काम करने को कहा, जिससे सेंटरिंग गिर गई थी। वहीं स्थानीय विधायक सुरेश पासवान ने बताया कि घायलों के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। सेंटरिंग करने में चूक के कारण हादसा हुआ है। इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही घायलों को सरकार के स्तर से ज्यादा से ज्यादा से मुआवजा दिलवाएंगे।
Punasi Dam accident: Seven injured workers will get Rs 10,000 each as aid
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.