![]() |
मंडा पूजा सुकुरहुटू में शामिल भोक्ता। |
Kanke (Ranchi) : प्रखंड के सुकुरहुटू गांव में आयोजित मंडा पूजा बुधवार को झूलन और छऊ नृत्य के साथ संपन्न हो गई। श्री श्री केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष हरिनाथ साहू के नेतृत्व में मंडा चंडक पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। झूलन में 700 भोक्ता शामिल हुए। वहीं इसमें 600 सोख्ताइन भी शामिल हुईं। भोक्ताओं ने भक्तों के ऊपर आशीर्वाद के फूल बरसाए। उनको लपकने की होड़ भक्तों में लगी रही। उसके पूर्व मंगलवार को फूलखुंदी हुआ था, जिसमें दहकते अंगारे पर उपवास किए हुए भोक्तागण चल कर पार हुए। वहीं बंगाल पुरुलिया से आए महिला कलाकारों द्वारा रात भर पारंपरिक छऊ नृत्य की विशेष प्रस्तुति की गई। इससे सभी मंत्रमुग्ध हुए। कुल दो टीम के 70 कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति की गई। आयोजन में अध्यक्ष हरिनाथ साहू, सचिव उनिल महतो, कोषाध्यक्ष मनोज महतो, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश महतो, सौरभ कुमार, प्रशांत बैठा, उपाध्यक्ष नारायण महतो, सरोज महतो, सुरज साहु, शिवचरण महतो, गोविंद कुमार , मुकुल नायक आदि की अहम भूमिका रही।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.