GA4-314340326
मधुर वचन को अपने व्यक्तित्व का आधार बनाए
मधुर वचन को अपने व्यक्तित्व का आधार बनाए
NovbhaskarHundrufall0
angara(ranchi) जसपुरिया बीएड कॉलेज, बीसा में सोमवार को 'व्यक्तित्व विकास' पर एक दिवसीय कार्यशाला हुआ। इसका उद्देश्य शिक्षकों और प्रशिक्षुओं में व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरूकता लाना है। डेमो दिखाकर व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया गया। उदघाटन कालेज के चेयरमैन जैलेन्द्र कुमार ने किया। विषय प्रवेश प्राचार्य डॉ अनिल कुमार मिश्र ने कराया। मुख्य वक्ता प्रियंका नुपूर मिंज, बेथेसदा महिला टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, रांची के एमएड. विभाग के सहायक प्राध्यापिका ने कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए आपके विचार-व्यवहार में एकरूपता होनी चाहिए। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि आपका व्यक्तित्व आपके जीवन की कहानी बताता है। इसलिए हमें अपने वचन, भाव-भंगिमा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मधुर वचन को अपने जीवन का आधार बनाएं। साथ ही व्यक्तित्व विकास की महत्वपूर्ण कड़ी स्वस्थ तन होता है। इसलिए हमें अपने तन और मन दोनों को स्वस्थ रखना है। सहायक प्राध्यापिका डॉ कुमारी प्रियंका शर्मा ने भी अपने विचार रखे। संचालन प्रशिक्षु आशा माधुरी सारस ने किया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक सजीब कुमार, प्रोफेसर इंचार्ज प्रवीण सिंह कुशवाहा, रीमा उपासना कच्छप, प्रभा हेनरी, सरिता कुमारी, विभा कुमारी, डॉ आर के पाठक, धनंजय यादव, रंचन कुमारी, पवन कुमार कुशवाहा, पीके रवि आदि उपस्थित थे।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.