GA4-314340326 मसरीजारा मंडा पूजा में दहकते अंगारे पर चले भोक्ता

मसरीजारा मंडा पूजा में दहकते अंगारे पर चले भोक्ता

 

angara(ranchi)  अनगड़ा के मसरीजारा में 11 दिवसीय शिव मंडा पूजा का बुधवार को समापन हो गया। 175 भोक्ता और 175 सोखताइन पूजा में शामिल हुए। अंतिम दिन बुधवार की सुबह शिवभक्तों ने दहकते अंगारे पर चलकर फुलखूंदी की। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि रामसाय मुंडा ने फीता काटकर जागरण अखाड़ा का शुभारंभ किया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भगवान शिव-पार्वती की असीम भक्ति का यह पर्व भारत में 3000 ईसा पूर्व नागवंशी राजाओं के द्वारा शुरू किया गया था। आस्था का यह पर्व हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। झूलन के दौरान भोक्ताओं द्वारा बरसाए जा रहे फूल को अंचल में लेने के महिलाओं के बीच होड़ लगी थी। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष लालदेव महतो, पंसस संजोती देवी, अघनू महतो, सीताराम मुंडा, जगेश्वर महतो, शिकारी महतो, संजय नायक, धनीराम महतो, महेंद्र महतो, सहदेव महतो आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने