GA4-314340326 अहिल्याबाई होलकर नारी सशक्तिकरण का प्रतीक: डा. यदुनाथ पांडेय

अहिल्याबाई होलकर नारी सशक्तिकरण का प्रतीक: डा. यदुनाथ पांडेय

angara(ranchi)  जसपुरिया बीएड कालेज सभागार बीसा में शनिवार को देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के मौके पर ‘द वर्ल्ड इज माई फेमिली’ विषय पर कार्यशाला हुआ। इसके मुख्य वक्ता झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व सांसद प्रो.(डा.) यदुनाथ पांडेय, विशिष्ट अतिथि जसपुरिया बीएड कॉलेज के चेयरमैन जैलेन्द्र कुमार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा व प्राचार्य अनिल कुमार मिश्रा थे। इस मौके पर डा. यदुनाथ पांडेय ने कहा की अहिल्याबाई की दृढ इच्छा शक्ति व उदार भावना ने उन्हें नारी से देवी का नाम दिया। वे नारी शक्ति की प्रतीक थी। मालवा की महारानी के जन्म के 300 साल बाद भी याद किया जाना नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है। अहिल्याबाई ने सनातन धर्म के विकास को लेकर कई उल्लेखनीय कार्य किया। देश के चारों धाम का काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर, विष्णुपद मंदिर सहित अनेक हिन्दू मंदिरों का पुर्ननिर्माण कराया। ऐसी वीरांगना को नमन।

शिक्षा के विकास को ले कराया स्कूल कालेज का निर्माण: जैलेन्द्र कुमार

जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर को एक महान समाज सुधारक व परोपकार के लिए जाना जाता है। शिक्षा के विकास को लेकर कई स्कूलों व कालेजों का निर्माण कराया। भारत व सनातन समाज इनकी आजीवन ऋणी रहेगा। इस मौके पर प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रशिक्षु श्रुति वर्मा ने अहिल्याबाई की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके भाजपा नेता प्रभुदयाल बड़ाईक, संजय नायक, सोहरैया बेदिया, एतवा बेदिया, पंचम भोगता, दिलीप मिर्धा, अजय कुमार, हर्ष राज, काजल गोस्वामी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने