GA4-314340326
किशोरावस्था में हो रहे शारीरिक बदलाव को सकारात्मक रूप में लें: अनुराधा मुंडा
किशोरावस्था में हो रहे शारीरिक बदलाव को सकारात्मक रूप में लें: अनुराधा मुंडा
NovbhaskarHundrufall0
angara(ranchi) चिलदाग पंचायत भवन में सोमवार को यूनिसेफ व नवभारती जागृति केंद्र के द्धारा आयोजित बाल पत्रकार प्रश्नोत्तरी कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा थे। स्कूलों बच्चों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक समरसता के बारे में पूछा। अनुराधा मुंडा ने बताया कि एक स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन बसता है। और स्वस्थ मन बेहतर शिक्षा प्रदान करती है। किशोरावस्था में हो रहे शारीरिक बदलाव को सकारात्मक रूप में लें। इस उम्र में सकारात्मक सोच आपके भविष्य का निर्धारण करेगा। इस अवस्था में बच्चें अपने अभिभावकों का सलाह जरूर मानें। इंटरनेट मीडिया को अपने विकास का साथी बनाये ना कि उसका आदी हो जाए। इस मौके पर चिलदाग पंचायत मुखिया दुर्गा पाहन, भाजपा मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, यूनिसेफ और नवभरती जागृति केन्द्र विवेक कुमार, सरिता देवी, महिमा कुमारी आदि उपस्थित थे।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.