GA4-314340326
खिजरी विधायक ने किया पाहनो को सम्मानित
खिजरी विधायक ने किया पाहनो को सम्मानित
NovbhaskarHundrufall0
Angara(ranchi) सरना पूजा सह मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को ईद फुटबॉल मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप व विशिष्ट अतिथि बीओसीडब्लू मेंबर पारसनाथ भोगता न दो दर्जन से अधिक पाहनो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि सरहुल महापर्व प्रकृति के साथ इको फ्रेंडली जीवन जीने का संदेश देता है। पारसनाथ भोगता ने कहा कि सरहुल हमे प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार मुंडा और संचालन मनोज कुमार पाहन ने किया। इस अवसर पर मुखिया राजेंद्र बेदिया, उपमुखिया मनी मुंडा, नंदलाल राम, महावीर भोगता, फारूक खान, साकिर अंसारी, छोटेलाल महतो, पंसस बिनोद रजवार, सिकंदर रजवार, बालेश्वर भोगता, अशोक पाहन, मनोज पाहन, जगदीश मुंडा, किशोर मुंडा, उमेश बेदिया, सीताराम रजवार, दुतीलाल बेदिया, चमरू बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। इधर विधायक राजेश पाहन गेतलसूद में श्रद्धा सरना समिति द्वारा आयोजित सरहुल मिलन समारोह में भी शामिल हुए। यहां पर रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने देर रात तक दर्शकों को झुमाया। आयोजन में अध्यक्ष अजय उरांव का उल्लेखनीय भूमिका रही।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.