GA4-314340326
बरवादाग में तीन दिवसीय रामकथा को ले निकाली कलश यात्रा
बरवादाग में तीन दिवसीय रामकथा को ले निकाली कलश यात्रा
NovbhaskarHundrufall0
कलश यात्रा में शामिल राजेन्द्र शाही मुंडा
angara(ranchi) बरवादाग में शुक्रवार से तीन दिवसीय रामकथा पूजन सह सत्संग शुरू हुआ। इसका आयोजन सार्वजनिक रामकथा आयोजन समिति कर रही है। सुबह में 501 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। शंकर घाट से जल का उठाव किया गया। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा शामिल हुए। शाम में रामकथा शुरू हुआ। रामकथा रेखा पांडेय व मानस मंडली ने द्वारा किया जा रहा है। पूजा अर्चना विकास पांडेय व प्रेमानंद महाराज ने किया। राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि पिछले एक दशक के दौरान देश में सनातन धर्म के प्रति लोगों का श्रद्धा भाव बढ़ा है। सनातनी एकजुट हो रहे है। इस मौके पर मुख्य संरक्षक सत्यनारायण मुंडा, संरक्षक भीष्मा लोहरा, सुकरा लोहरा, अध्यक्ष गोर्वधन बेदिया, सचिव गणेश बेदिया, कोषाध्यक्ष धनश्याम पातर, राकेश बेदिया, केसरी प्रसाद मुंडा, सुनील कुमार लोहरा, मनोज पातर, दुबराज लोहरा आदि उपस्थित थे।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.