* पहली बार झारखंड ओलंपिक संघ में देवघर जिला से चार सदस्यों को मिली जगह
Deoghar : झारखंड ओलंपिक संघ (JOA)आमसभा सह चुनाव आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में झारखंड के सभी खेल संघ और जिला के सभी ओलंपिक संघ के सदस्यों ने भाग लिया। मौके पर निर्वाचित सदस्यों की घोषणा की गई। बताते चलें कि झारखंड बिलियर्ड्स संघ के अध्यक्ष आशीष झा ने अवर सचिव और देवघर जिला ओलंपिक संघ की सचिव चन्दना झा ने कार्यकारणी सदस्य के लिए नामांकन किया था। दोनों निर्विरोध निवार्चित हुए। वहीं झारखंड ओलंपिक के अध्यक्ष आरके आनंद ने देवघर जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े को एसोसिएट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए प्रस्ताव दिया, जिस पर सभी ने ताली बजाकर अपना समर्थन दिया। देवघर जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष सीए पंकज भालोटिया को एसोसिएट उपाध्यक्ष चुना गया। पहली बार झारखंड ओलंपिक संघ में देवघर जिला से कुल चार सदस्यों को जगह मिली। बताते चलें कि देवघर को झारखंड का नंबर-1 का खिताब मिला हुआ है। स्कूल ओलंपिक गेम्स झारखंड का एक प्रतिष्ठित इवेंट बन चुका है। खिलाड़ी हैरासमेंट कमेटी में तीन महिला को जगह मिली है, जिसमें देवघर की चन्दना झा भी शामिल हैं। जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा की सभी निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया जाएगा। उक्त मनोनयन पर देवघर जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारी गोपा पाठक, रामप्रवेश सिंह, आजाद पाठक, संजय मालवीय, सुरेश झा, वीरेंद्र सिंह, चेतराम श्रृंगारी, गणेश श्रृंगारी, मनोज मिश्र, नवीन शर्मा, संजीव झा, कृष्ण कुमार वर्णवाल, विजय प्रताप सनातन, संजय झा, कनिष्क कश्यप, श्वेता सिंह, विप्लव विश्वास, गिरधारी यादव, धर्मेंद्र देव, ज्ञान शाही, आलोक कुमार, मयूरी गुप्ता, शिबू, हर्ष, रितेश केशरी, सौरव कुमार, कौशल सिंह, विद्रोह मित्रा, विष्णु टुडू, दीपक कुमार ने बधाई दी है।
JOA: Dr. Sunil Khavade elected Associate Senior Vice President and Ashish-Chandana elected Executive Member
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.