महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए जत्था रवाना

silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड अंतर्गत सिंगपुर और महुआडीह से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के संगम में आस्था के डुबकी लगाने के लिए जत्था मुरी जंक्शन से संबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुए। जत्था में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। डुबकी लगाने को लेकर सभी में काफी उत्साह और जोश देखा गया। जत्था प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के बाद मैहर (मध्य प्रदेश) में मां शारदा भवानी का दर्शन करने के पश्चात विंध्याचल और बनारस में काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे।  कमलेश  दुबे बताया कि महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने से कई गुना ज्यादा पुण्य की प्राप्ति होती है। महाकुंभ में साधु, संत, ऋषि और योगी ध्यान और साधना करते हैं।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने