![]() |
| बिनोद बिहारी महतो को श्रद्धांजलि देते झामुमो नेता। |
Giridih (Jharkhand): झामुमो गिरिडीह जिला कार्यालय में बुधवार को विनोद बिहारी महतो की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाज़रा सहित सभी ने बिनोद बिहारी महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर हाज़रा ने कहा कि बिनोद दा एक वकील और राजनीतिज्ञ थे। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बिनोद बाबू ने शिक्षा की हमेशा वकालत की। उन्होंने "पढ़ो और लड़ो" का नारा दिया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष संजय सिंह और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. चांद रशीद ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी, इरशाद अहमद वारिस, राकेश सिंह, मो. जाकिर, मो. अकील सोनू, मो. मुमताज तूफान, मो. हसनै, नुरुल होदा, मेहताब मिर्जा, मो. नूर अहमद आदि शामिल थे।
Giridih: JMM leaders remembered Binod Bihari Mahto

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.