angara(ranchi) जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव सिकिदिरी में रविवार को स्वीमिंग इवेंट में रूपाली जायसवाल गोल्डेन गर्ल बनी। 12 साल की रूपाली ने जूनियर वर्ग के तीन इवेंट से बड़ें अंतर से गोल्ड जीता। सीनियर बालिका वर्ग फ्री स्टाइल स्पर्धा में आंचल कुमारी स्वर्ण पदक, लतिका कुमारी, रजत, साक्षी कुमारी कांस्य, बालिका जूनियर 50 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मीटर बटर फ्लाई स्पर्धा में श्रेया कुमारी स्वर्ण, आंचल कुमारी, रजत पदक, सरिता कुमारी कांस्य पदक, सब जूनियर 50 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मीटर बटर फ्लाई में रूपाली जायसवाल, अंजू कुमारी रजत, साक्षी कुमारी कांस्य, जूनियर बालक में रोहित महतो स्वर्ण, मनीष रजवार रजत, प्रीत कुमार पाहन कांस्य, सब जूनियर बालक वर्ग श्रवण मुंडा स्वर्ण, भूमिदेव मुंडा रजत, जितेंद्र बेदिया कांस्य पदक जीता। सभी विजेता खिलाडियों को मुख्य अतिथि अनगड़ा पूर्वी जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा एवं विशिष्ठ अतिथि गौरव भाटिया ने पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि जनकल्याण समर्पण संस्थान खेलों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर काम कर रहा है। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार, रमण कुमार, पोप, सत्यपाल राउत, दिलीप कुमार दीपू आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.